25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune: रक्षाबंधन मनाने जा रहा था परिवार, कार का टायर फटा, खड़कवासला बांध में डूबे

Pune Accident: पीड़ित परिवार पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित नांदेड सिटी का निवासी है। मरने वाली नाबालिग लड़की का नाम संस्कृति सोमनाथ पवार (उम्र 12 साल) है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 31, 2023

pune_accident_on_raksha_bandhan_2023.jpg

पुणे के करीब सड़क हादसे में लड़की की मौत

Pune News: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) के दिन ही पुणे में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुणे (Pune News) पानशेत रोड पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खडकवासला बांध (Khadakvasla Dam) के पानी में जा गिरी। यह घटना बुधवार रात करीब सात बजे की है। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की की दुर्भाग्यवश मौत हो गई है। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जाते समय यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित नांदेड सिटी का निवासी है। मरने वाली नाबालिग लड़की का नाम संस्कृति सोमनाथ पवार (उम्र 12 साल) है। मुलशी और सिंहगड आपदा प्रबंधन समिति, पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिकों ने देर रात बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला। वेल्हे थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर में झंडा लगाते समय हादसा, करेंट लगने से 3 लोगों की मौत

नांदेड सिटी में रहने वाले सोमनाथ पवार कल शाम रक्षाबंधन के मौके पर अपनी पत्नी अर्चना, बेटे प्रद्युम्न, बेटी संस्कृति और बहन सुनीता नारायण शिंदे के साथ कार से अपने पैतृक गांव पानशेत जा रहे थे। तभी कुरण बुद्रुक गांव की सीमा में माऊलाई मंदिर के पास अचानक कार का दाहिनी ओर का टायर फट गया। जिससे पवार ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सीधे खडकवासला बांध के पानी में जा गिरी।

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने रात के अंधेरे में पानी में डूबी कार को खोजने का भरपूर प्रयास किया और उसमें से कुछ लोगों को बचाया। हालाँकि संस्कृति को नहीं बचाया जा सका। इस संबंध में वेल्हे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इस बीच, पुणे-पनशेत रोड पर खतरनाक मोड़ और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आये दिन दुर्घटनायें होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां खडकवासला बांध के पानी में गिरने से करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन ने अब तक इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है।