27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर गाड़ी का टायर फटने से भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 जख्मी

Maharashtra Accident: सभी मृतक कोल्हापुर जिले के जयसिंहपुर के रहने वाले हैं। इस भीषण हादसे में चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 27, 2023

Pune Bangalore Highway Accident news

पुणे-बेंगलुरु महामार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत

Pune Bangalore Highway Accident: महाराष्ट्र के प्रमुख महामार्गो पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। यातायात नियमों का पालन न करने से कई बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगभग सभी दुर्घटनाएं मानवीय भूल के कारण हो रही हैं। यही वजह है कि देश में दुर्घटनाओं के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा हुआ है।

मुंबई से कोल्हापुर जा रही गाड़ी का टायर फटने से उसकी अन्य वाहन से टक्कर हो गई। महाराष्ट्र के सतारा शहर की सीमा में यह हादसा हुआ। इस हादसे में मुंबई के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में निखिल शशिकांत चौखंडे (उम्र 30) और उनकी पत्नी प्रियंका निखिल चौखंडे (उम्र 25) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में शशिकांत यदुनाथ चौखंडे (उम्र 63) की भी जान चली गयी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: हाथ में छाता लेकर बस चलाता दिखा ड्राइवर... ST की खस्ता हाल बस का एक और वीडियो वायरल

सभी मृतक कोल्हापुर जिले के जयसिंहपुर के रहने वाले हैं। इस भीषण हादसे में चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को क्रांतिसिंह नाना पाटिल सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके से हटाया।

टायर फटने से हुआ हादसा!

बताया जा रहा है कि चौखंडे परिवार जिस कार से जा रहा था उसका टायर अचानक फट गया और वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी एक सवारी गाड़ी से टकरा गया। सवारी गाड़ी यात्रियों को बिठाने के लिए रुकी थी। हादसे के बाद सवारी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चौखंडे परिवार मुंबई से अपने गांव जा रहा था. दरअसल उनके परिवार के सदस्य का निधन हो गया था। जिस लिए सभी मुंबई से कोल्हापुर जा रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यवतमाल में युवक की मौत

वहीँ, यवतमाल में ट्रैक्टर और दोपहिया वाहन का एक्सीडेंट हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने दुपहिया वाहन चालक शंकर मोथले के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि हादसा ट्रैक्टर के बाइक में टक्कर मारने से हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग