5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक-दो नहीं, पुणे की भीमा नदी में मिले 7 शव, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Pune Bhima River: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक शव के पास से चाबी मिली है और मृतक महिला के पास से मोबाइल फोन और सोने की खरीद की रसीद मिली है। इस बीच, चार में से तीन शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 24, 2023

pune_bhima_river_body.jpg

वैनगंगा नदी में 6 महिलाएं डूबी (File)

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे के दौंड तालुका में भीमा नदी से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। यहां के परगाव इलाके में भीमा नदी के किनारे पांच दिनों के भीतर चार शव मिले। यह सभी शव 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच नदी के तल में मिले थे। जबकि आज भी तीन शव नदी से मिले है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुणे जिले में इस तरह से शवों के मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दौंड में भीमा नदी से एक परिवार के सात सदस्यों के शव निकाले गए। चार शव 18-21 जनवरी के बीच और 3 अन्य आज निकाले गए। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है. यह भी पढ़े-1 छात्र के लिए चलाया जा रहा स्कूल, 12 किमी दूर से आते हैं शिक्षक, जानिए महाराष्ट्र के वाशिम का अनोखा मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरे बुधवार (18 जनवरी) को परगाव क्षेत्र में भीमा नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक महिला की लाश मिली। इसके बाद वहां शुक्रवार को भी एक व्यक्ति का शव मिला। 21 जनवरी को फिर एक महिला का शव मिला। एक दिन बाद 22 जनवरी को फिर से एक व्यक्ति का शव मिला। यानी पांच दिनों में नदी से कुल चार लाशें मिलीं। एक के बाद एक चार लाशें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना से पुलिस प्रशासन भी सकते में है। सोमवार रात तक भीमा नदी से दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिले थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि सभी शव एक ही परिवार के हो सकते हैं। इसलिए मृतकों के बच्चों के शवों की भी तलाश की जा रही थी। नदी में शवों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

प्रारंभिक जांच के बाद नदी में मिले शव पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने भीमा नदी बेसिन में सघन तलाशी शुरू किया था। साथ ही इलाके में जांच-पड़ताल कर शवों की शिनाख्त करने की कोशिस की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक शव के पास से चाबी मिली है और मृतक महिला के पास से मोबाइल फोन और सोने की खरीद की रसीद मिली है। इस बीच, कल तक चार में से तीन शवों का पोस्टमार्टम हो चुका था और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन यह स्पष्ट बता पायेगा कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या कोई बड़ी दुर्घटना है।