
मेरा 72 घंटे का इंटरनेट डाटा वापस दो, यूजर ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ कोर्ट में किया केस
Pune Crime News: आज के डिजिटल युग में हर किसी के पास अपना खुद का स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन का सही तरीके से इस्तेमाल न करने के कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। जहां अनजान नंबर से आए मैसेज की वजह से एक युवक की जान तक चली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, अनजान मोबाइल नंबर से आए मैसेज से चैटिंग शुरू हुई। इसका पैमाना बढ़ता गया और बात न्यूड कॉलिंग तक पहुंच गई। उसके बाद उस अज्ञात नंबर वाले शख्स ने संबंधित युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे हजारों रुपये की उगाही की गई। अंत में युवक मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया कि उसने सुसाइड कर ली। यह भी पढ़े-Sanjay Raut: पात्रा चॉल घोटाला मामले में संजय राउत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 17 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
बताया जा रहा है कि ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसकर पुणे का युवक इस कदर परेशानी हुआ कि उसने खुदकुशी जैसा चरम कदम उठा लिया। इस मामले में सहकारनगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल फोन नंबर चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान धनकवडी के तानाजी नगर के अमोल राजू गायकवाड़ के तौर पर हुई है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अमोल गायकवाड़ के व्हाट्सएप पर दो अज्ञात मोबाइल फोन नंबरों से मैसेज आये थे। जिस नंबर से मैसेज आया था उसमें एक महिला की प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) लगी थी। इसके बाद कथित महिला ने युवक से बातचीत शुरू कर दी। बाद में एक दिन युवक को न्यूड कॉल आया। जिसे आरोपियों ने रिकॉर्ड कर लिया और फिर युवक को ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी पीड़ित युवक को उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देते थे। इसके बदले युवक से हजारों रूपये ऐंठे गये।
आरोप है कि समय के साथ युवक की समस्या बढ़ने लगी. आरोपी पैसों के लालच में उसे मानसिक तौर पर परेशान करते थे। इस रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश चल रही है।
Published on:
10 Oct 2022 04:39 pm

