13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: छात्रा को सरेआम कोयता मारने जा रहा था सिरफिरा आशिक, फिर… बची जान

Pune News: पुणे में एक बार फिर दिल दहलाने वाली वारदात हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2024

Pune crime

File Photo

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बार फिर दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कॉलेज छात्रा पर कोयते से हमला करने की कोशिश की गई। आरोप है कि एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने छात्रा पर कोयते से वार करने की कोशिश की। मौके से आरोपी लड़का फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की चीख-पुकार सुनकर कुछ राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। इससे घबराकर हमला करने आया युवक बाइक से भाग गया। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। यह भी पढ़े-पुणे में दिल्ली जैसी वारदात… बीच सड़क लड़की पर कोयता से वॉर, हमलावर से भिड़े राहगीर, बची जान

हैरान करने वाली यह घटना सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब पुणे के खडक पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार करने वाले आरोपी ने लड़की पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

सुभाषनगर इलाके में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की पर कोयते से हमला करने की कोशिश की गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर लड़की की जान बचाई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर आया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी से युवती बात नहीं करती थी, इसलिए उसने कोयते से हमला करने की योजना बनाई। आरोपी युवक का नाम महेश सिद्धप्पा भंडारी (उम्र 22) है। खडक पुलिस स्टेशन में भंडारी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग