
शरद मोहोल की पुणे में हत्या
Sharad Mohol Shot Dead: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कुख्यात गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोहोल पर शुक्रवार दोपहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे कोथरुड के सुतारदरा इलाके में हुई। हमले में खूंखार अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से शहर में सनसनी फैल गयी है।
शरद मोहोल राजनीति में उतरना चाहता था. उस पर आतंकी कातिल सिद्दीकी की हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। शरद मोहोल ने इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया है। ससून हॉस्पिटल के बाहर चार-पांच सौ लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है। यह भी पढ़े-भगवान राम को ‘मांसाहारी’ कहने वाले NCP नेता आव्हाड पर FIR, फडणवीस बोले- चीप पब्लिसिटी स्टंट
जब शरद मोहोल कोथरुड के सुतारदरा इलाके से गुजर रहा था, तभी दोपहिया वाहन पर आए अज्ञात आरोपियों ने उसपर तीन गोलियां चलायी। एक गोली मोहोल को लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोथरुड पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
घायल मोहोल को इलाज के लिए कोथरुड इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान गैंगस्टर ने दम तोड़ दिया। पुणे पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है।
कौन है शरद मोहोल?
शरद मोहोल पुणे का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, अपहरण जैसे कई बड़े अपराध दर्ज हैं। उसे पिंटू मारने की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस मामले में वह जमानत पर बाहर आ गया और फिर दासवे गांव के सरपंच शंकर धिंडले के अपहरण के मामले में उसे फिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शरद मोहोल ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी कातिल सिद्दीकी की येरवडा जेल में कथित तौर पर हत्या कर दी थी। हालांकि सबूतों के अभाव में उसे जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं। जुलाई 2022 में उसे छह महीने के लिए पुणे जिले से निर्वासित किया गया था।
Published on:
05 Jan 2024 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
