10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 9 सटोरियों को दबोचा

IPL Betting Racket: आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले सटोरियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच मैं 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपए नगद जब्त किए।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 10, 2023

Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

ओमसिंह राजपुरोहित, पुणे: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के खेलो पर सट्टा लगाने वाले सटोरियों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच मैं 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपए नगद जब्त किए। कार्यवाही को महानगर के कोंढवा स्थित सोसाइटी के एक फ्लैट पर दबिश देकर अंजाम दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए यह आरोपी लोट्स 365 लिंक पर आईडी बना रहे थे, और अपने ग्राहकों को भेज रहे थे। हेमंत गांधी विशेष रूप से क्रिकेट लाइव ऐप पर आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते पकड़ा गया। उससे 92 हजार रूपये मिले, इसे एक लैपटॉप और 5 मोबाइल हैंडसेट के साथ पकड़ा गया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के अकोला में आंधी से बड़ी तबाही, मंदिर पर गिरा नीम का पेड़, 7 की मौत, 30 जख्मी


लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल जब्त

लौट्स 365 पर आईडी बनाने और अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराने में उसके अन्य साथी भी शामिल थे और वे दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर और 13 मोबाइल हैंडसेट के साथ पकड़े गए। सभी को कोंढवा थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाई जा रही है।

5.12 लाख रुपये नकद बरामद

सटोरियों के ठिकाने पर की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनसे एक कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, 18 मोबाइल हैंडसेट और 5 लाख 12 हजार रुपए नगद जब्त किए गए और सटोरियों की पहचान के रूप में हेमंत रविंद्र गांधी, अजिंक्य शामराव कोलेकर, सचिन सतीश घोड़के, यश प्रताप मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र संगम लाल यादव, रिंग मल चंद्रशेखर पटेल, अनुराग फूलचंद यादव, इंद्रजीत गोपाल मजूमदार तथा सतीश संतोष यादव के रूप में हुई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग