
पुणे-नासिक हाईवे पर दुर्घटना में 5 महिलाओं की मौत
Maharashtra Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के कल्याण-नगर राजमार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से टेंपो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जुन्नर तालुका के बेल्हे गांव के पास हुआ। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह नगर की ओर आ रहे एक पिकअप को टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खो दिया और सीधे पिकअप में टक्कर मार दी। यह भी पढ़े-मोदी सरकार सड़क दुर्घटना दर कम करने में हुई फेल, नितिन गडकरी ने खुद बताई वजह
अचानक हुए इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आमने-सामने की टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है।
आरोप है कि दुर्घटना सुबह के शुरुआती घंटों में हुई, जिस वजह से पीड़ितों का इलाज देरी से शुरू हुआ। नतीजतन, गंभीर जख्मी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,53,972 लोगों की जान चली गई और 3,84,448 लोग घायल हुए। सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 16,397 लोगों की जान गई। जिसमें 8,438 वाहन चालक थे और शेष 7,959 यात्री थे।
Published on:
26 Feb 2023 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
