6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी दुर्घटना, 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Pune Indapur News: कार पुणे दिशा की ओर जा रही थी। हादसा भिगवन बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर हुआ। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 24, 2023

maharashtra_pune_accident.jpg

पुणे में सड़क हादसे में 2 की मौत I File Photo

Pune-Solapur Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका में शुक्रवार को एक भयानक दुर्घटना हुई। पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिगवन में एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों के नाम संदीप राजाभाऊ माली (उम्र 35), बालाजी केरबा तिडके (उम्र 48) और सरस्वती राजाभाऊ माली (उम्र 61) हैं। तीनों मृतक लातूर जिले के रहने वाले हैं। जबकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान चंद्रकांत रामकिशन गवली (उम्र 54) के तौर पर हुई है। हादसे से पीड़ित परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यह भी पढ़े-Kaneri Math: कोल्हापुर के कनेरी मठ में 54 गायों की मौत से हड़कंप, 30 की हालत गंभीर

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब चार पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलापुर-पुणे लेन पर इंदापूर तालुका में डालज नं.1 (Dalaj No 1) गांव की सीमा में एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी। तभी चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार तीन बार पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार पुणे दिशा की ओर जा रही थी। हादसा भिगवन बस अड्डे से कुछ ही दूरी पर हुआ। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।