24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में स्पा सेंटर पर छापा: घबराई युवती इमारत से कूदी, मौत, मैनेजर घायल

पुणे के एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक युवती ने दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्पा मैनेजर भी कूदने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 24, 2026

Pune prostitution racket busted

पुणे में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा (AI Image)

पुणे के विमान नगर (Viman Nagar) इलाके में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना घटी। पुलिस द्वारा एक स्पा सेंटर पर की गई छापेमारी के दौरान, वहां मौजूद एक महिला और मैनेजर ने पकड़े जाने के डर से दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिटी स्पेस बिल्डिंग स्थित ‘द रूट्स स्पा’ में हुई। विमान नगर पुलिस स्टेशन की टीम को विशेष सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति का रैकेट चल रहा है। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब स्पा का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के दरवाजा खटखटाने पर अंदर मौजूद एक युवती और स्पा मैनेजर ने कथित तौर पर भागने की कोशिश में खिड़की से छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान संकिता मुखर्जी के रूप में हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि स्पा मैनेजर हुसैन रहमान शेख (39) के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

4 महिलाओं को बचाया गया

छापे के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से चार अन्य महिलाओं को भी बचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृत युवती को कथित तौर पर स्पा की आड़ में देह व्यापार में फंसाया गया था।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को अस्पताल ले जाने में करीब 20 मिनट की देरी हुई। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि दोनों घायलों को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के मैनेजर और मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और PITA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, युवती की मौत के संबंध में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग