12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में रिश्ते तार-तार, मामी ने भतीजी के कपड़े उतारकर की पिटाई, खींची नग्न तस्वीरें

Pune News: सगी मामी ने यह घिनौना काम क्यों किया? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 24, 2023

Mumbai rape news

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां सगी मामी ने ही अपनी भतीजी को निर्वस्त्र कर पीटा और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस घटना से रिश्ते शर्मसार हो गए है। शिकायत मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुणे में जब यह अत्याचार हुआ तब पीड़ित लड़की केवल नौ वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि यह घटना जनवरी से अगस्त 2021 के बीच की है। पीड़िता भांजी अपने मामा के यहां रहने आई थी। उसके मामा जब ड्यूटी पर चले जाते थे तो मामी कथित तौर पर भतीजी को निर्वस्त्र कर पीटती थी। यह भी पढ़े-गोलीबारी से दहल उठी मुंबई! बदमाशों ने दिनदहाड़े की 16 राउंड फायरिंग, 1 की मौत, कई जख्मी

यह बात करीब दो साल बाद सामने आई है। बच्ची की मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता महिला ने कोरोना लहर के दौरान अपनी नौ वर्षीय बेटी को अपने भाई के साथ रहने के लिए पुणे भेजा था। चूंकि भाई एयरफोर्स में है, इसलिए वह परिवार के साथ पुणे के एयरफोर्स कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि लड़की के जब मामा काम पर जाते थे तो उसकी पत्नी (पीड़िता की मामी) ननद की बेटी को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटती थी।

इसके अलावा, उसने नाबालिग लड़की की नग्न तस्वीरें लीं और उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद जब पीड़िता अपने पैतृक गांव गई तो उसने अपने मामा के घर पर अपनी मामी द्वारा किए गए प्रताड़ना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में बाल यौन अपराध निवारण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि मामी ने यह घिनौना काम क्यों किया? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।