10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र दौरे पर राहुल गांधी, शरद पवार रहेंगे साथ, लेकिन नहीं आएंगे उद्धव ठाकरे! सामने आई ये बड़ी वजह

Rahul Gandhi in Sangli : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) आज सांगली में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 05, 2024

Uddhav Thackeray news

Uddhav Thackeray : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (5 सितंबर) महाराष्ट्र दौरे पर आये है। वह सांगली के मशहूर शिक्षाविद् स्वर्गीय पतंगराव कदम से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ मंच पर एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार भी होंगे। लेकिन शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके चलते कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार कुछ ही समय में स्वर्गीय पतंगराव कदम की प्रतिमा के अनावरण और स्मारक के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। उसके बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार की बड़ी सभा भी होगी।

यह भी पढ़े-अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दर्ज किया नया केस, ट्वीट कर बोले- ‘धन्यवाद देवेंद्रजी’

एक तरह से लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार का शुभारंभ सांगली की सभा से करने जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस और एनसीपी के बड़े नेता तो मौजूद रहेंगे, लेकिन शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे अनुपस्थित रहेंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस सभा में उद्धव ठाकरे गुट के नेता शामिल होंगे या नहीं।

महाराष्ट्र आने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नांदेड से कांग्रेस सांसद स्वर्गीय वसंतराव चव्हाण के परिवार से मुलाकात की। वसंत चव्हाण का लंबी बीमारी के बाद इसी साल 26 अगस्त को निधन हो गया था।

उद्धव ठाकरे क्यों नहीं आएंगे?

कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम ने बताया कि स्वर्गीय पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का लोकार्पण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। यह निजी कार्यक्रम है। मैंने व्यक्तिगत रूप से शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और संजय राउत को आमंत्रित किया था। करीब आधे घंटे तक उनसे बातचीत की। लेकिन उन्हें कुछ जरुरी कम था, इसलिए वह नहीं आ पाएंगे। इसलिए उनका नाम भी कार्यक्रम में नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। हम कई बार मिल चुके हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे चाहते थे कि विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले ही महाविकास आघाडी (MVA) मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला कर ले। लेकिन कांग्रेस के बाद शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे के इस मंसूबे को ध्वस्त कर दिया। शरद पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर निर्णय महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के आधार पर होगा। शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस एमवीए के घटक हैं। साथ ही ये तीनों दल इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में भी शामिल है।