26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! मुंबई और पुणे के लिए शुरू होंगी दो नई ट्रेनें, बनारस-अयोध्या का सफर होगा आसान

Amrit Bharat Express New Train: भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें वंदे भारत जैसी आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 26, 2026

Indian Railway Train

मुंबई-अयोध्या रूट पर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Photo: X/IRCTC)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। खास बात यह है कि ये ट्रेनें वंदे भारत जैसी आधुनिक सुविधाओं का अनुभव देंगी, लेकिन किराया आम यात्रियों के हिसाब से होगा।

रेलवे के अनुसार, नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं बनारस-हडपसर (पुणे) और अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस रूट और टाइमिंग (Pune-Banaras New Train)

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक, बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस (02531) का उद्घाटन रन 28 अप्रैल 2026 को होगा। यह ट्रेन शाम 4:45 बजे बनारस से रवाना होगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर क्लास, 11 जनरल कोच, 2 एसएलआर कोच और 1 पेंट्री कार शामिल है।

यात्रा के दौरान यह ट्रेन 18 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन शामिल हैं।

अयोध्या-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस रूट और टाइमिंग (LTT-Ayodhya New Train)

रेलवे ने अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच भी नई अमृत भारत एक्सप्रेस (22111/22112) शुरू करने का फैसला किया है। इस सेवा का उद्घाटन भी 28 अप्रैल 2026 को अयोध्या धाम स्टेशन से होगा।

यह ट्रेन भी शाम 4:45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और इसमें भी 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर क्लास, 11 जनरल कोच, 2 एसएलआर कोच और 1 पेंट्री कार शामिल है। यह ट्रेन कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे जैसे 12 प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई एलटीटी पहुंचेगी।

कम किराए में बेहतर सफर का अनुभव

अमृत भारत एक्सप्रेस को खासतौर पर निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाएं तो मिलेंगी, लेकिन किराया किफायती रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से यूपी से मुंबई और पुणे जाने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह ट्रेनें काफी अहम है।