27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर! मुंबई से चलने वाली दो ट्रेनों का गंतव्य स्टेशन बदला

Indian Railway News : रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से संपर्क करें।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 06, 2025

तीजा पर्व पर यात्रियों को राहत, SECR ने की स्पेशल ट्रेन(photo-patrika)

तीजा पर्व पर यात्रियों को राहत, SECR ने की स्पेशल ट्रेन(photo-patrika)

गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर चल रहे कार्यों के चलते मध्य रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों गोदान एक्सप्रेस (11055/11056) और एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103/20104) के गंतव्य में अस्थायी बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें गोरखपुर के बजाय क्रमशः गोंडा और आजमगढ़ तक जाएंगी।

गोदान एक्सप्रेस का गोंडा तक विस्तार

ट्रेन 11055 एलटीटी-गोरखपुर अब 7 दिसंबर 2025 तक गोंडा तक चलेगी। यह एलटीटी से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहीँ, वापसी में ट्रेन 11056 अब गोरखपुर के बजाय गोंडा से छूटेगी। यह गोंडा से सुबह 03:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

आजमगढ़ तक चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन 20103 एलटीटी-गोरखपुर अब 5 दिसंबर 2025 तक आजमगढ़ तक जाएगी। यह एलटीटी से सुबह 5:23 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

वहीँ, वापसी में ट्रेन 20104 अब 6 दिसंबर 2025 तक आजमगढ़ से रवाना होगी। यह शाम 6:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 4:35 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या 139 हेल्पलाइन से संपर्क करें।