
Rain Alert
IMD Weather Update : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। महाराष्ट्र में भी ठंड कम हो गई है और दोपहर में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मुंबई, पुणे, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती, सांगली, सोलापुर, ब्रह्मपुरी और अमरावती जैसे शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं महाराष्ट्र तक नहीं पहुंच रही हैं, जिससे रात की ठंडक कम हो गई है और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवात विकसित हो रहा है, जिससे देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में 23 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि महाराष्ट्र में दो दिन गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीँ, रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, लातूर और धाराशिव में हलकी बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।
Published on:
20 Feb 2025 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
