
Bangladeshi Porn Star Riya Barde : बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख (Banna Shaikh) को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भारत में अवैध रूप रहने के आरोप में 26 सितंबर को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया। कई एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी रिया को अदालत ने 1 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोप है कि रिया बर्डे देश में पहचान छिपाकर रह रही थी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट भी बनवाया था।
रिया बर्डे को एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। खबरों की मानें तो रिया बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी थी। लेकिन अब खुद राज कुंद्रा ने इन खबरों का खंडन किया है। राज कुंद्रा ने कहा कि उनका एडल्ट एक्ट्रेस बन्ना शेख से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इन ख़बरों को झूठा बताया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राज कुंद्रा ने कहा, “...मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं, मैं उनसे (रिया बर्डे) कभी नहीं मिला हूं, न ही मैं कभी ऐसी किसी प्रोडक्शन कंपनी का मालिक रहा हूं या उससे जुड़ा हूं, जिसमें उन्होंने काम किया हो।“ उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों से बहुत परेशान हैं।
उन्होंने कहा, "ये निराधार दावे न केवल मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सनसनीखेज ख़बरों के लिए मेरे नाम का फायदा उठाने का भी प्रयास हैं। मैंने हमेशा अपना व्यवसाय पूरी ईमानदारी से किया है और मैं इस तरह के झूठे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।" उन्होंने मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस (Hill Line police) ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बांग्लादेशी पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है।
बांग्लादेशी मूल की रिया अपनी मां, भाई और बहन के साथ अवैध रूप से भारत में रह रही थी। आरोप है कि रिया की मां ने इसी मकसद से अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी। पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख (Ruby Sheikh), पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख (Riyaz Sheikh) और बहन रितु उर्फ मोनी शेख (Moni Sheikh) के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि रिया राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी थी और कई पोर्न फिल्मों में काम भी किया है।
इस मामले की जांच करने वाले पुलिस उप-निरीक्षक संग्राम मालकर ने कहा, “जांच में पता चला है कि रिया की मां अंजलि बांग्लादेश की रहने वाली है और वह रिया समेत अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल (West Bengal) का बताकर अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की। बाद में खुद को भारतीय साबित करने के लिए उसने अपना और अपने बच्चों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज देकर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया।“
पुलिस ने कहा कि रिया को इससे पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की तलाश कर रही है।
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब रिया बर्डे उर्फ बन्ना शेख के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और भारत में अवैध रूप से रह रही है। मिश्रा ने ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो बांग्लादेशी पोर्न स्टार बन्ना शेख का भंडाफोड़ हो गया।
Published on:
29 Sept 2024 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
