हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कथित गड़बड़ियों को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के पराजित उम्मीदवारों द्वारा याचिकाएं दायर की गई हैं। ऐसी कुल 60 याचिकाएं बॉम्बे हाईकोर्ट के साथ-साथ हाईकोर्ट की औरंगाबाद और नागपुर बेंच में दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में चुनाव के दौरान जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगने, पैसे बांटने, वोटर लिस्ट में छेड़छाड़, उम्मीदवारों द्वारा अपने हलफनामे में की गई गलतियां और ईवीएम को लेकर आपत्तियां शामिल हैं।