वर्ली डोम में हुए 'आवाज मराठीचा' सभा में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर किसी को मराठी नहीं बोलने के लिए पीटते हो तो उसका वीडियो मत बनाओ। राज ठाकरे ने कहा था, "यहां चाहे गुजराती हो या कोई और, उसे मराठी आनी ही चाहिए, लेकिन अगर कोई मराठी नहीं बोलता तो उसे पीटने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी अगर कोई ड्रामा करे तो कान के नीचे लगाओ, लेकिन वीडियो बना कर प्रचार मत करो।“