4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र की 6 सीटों समेत 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 27 फरवरी को वोटिंग

Rajya Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के 6 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल इस साल खत्म होने वाला हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 29, 2024

maharashtra_rajya_sabha_election.jpg

महाराष्ट्र के 6 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल होगा खत्म

Maharashtra Rajya Sabha Polls 2024: चुनाव आयोग ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिसमें महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटें भी शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बताया कि 15 राज्यों की राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती भी 27 फरवरी को शाम 5 बजे होगी।

13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि दो राज्यों के बाकि छह राज्यसभा सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra News) से 6 सांसद है जिनका कार्यकाल इस साल खत्म होने वाला हैं। यह भी पढ़े-नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत! जनता दे श्रद्धांजलि, JDU मुखिया पर बिफरा उद्धव गुट, ‘सामना’ में खूब सुनाया


कहां कितनी सीटों पर है घमासान?

ईसीआई के मुताबिक, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश (10), महाराष्ट्र (6), बिहार (6), पश्चिम बंगाल (5), मध्य प्रदेश (5), गुजरात (4), कर्नाटक (4), आंध्र प्रदेश (3), तेलंगाना (3), राजस्थान (3), ओडिशा (3), उत्तराखंड (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (1) और हिमाचल प्रदेश (1) शामिल हैं।

महाराष्ट्र के कौन से सांसद होंगे रिटायर?

1- पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रकाश जावडेकर

2- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नारायण राणे

3- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद वी मुरलीधरन

4- कांग्रेस सांसद कुमार केतकर

5- शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अनिल देसाई

6- एनसीपी (शरद पवार) सांसद वंदना चव्हाण।

मालूम हो कि राज्यसभा के 68 सांसदों का कार्यकाल इस साल खत्म हो जाएगा। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। इस साल राज्यसभा से रिटायर होने वाले कुल सांसदों में से सबसे ज्यादा संख्या बीजेपी के सांसदों की है। बीजेपी के 60 सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा। राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले कुल सांसदों में महाराष्ट्र के छह सांसद शामिल हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, कुमार केतकर, अनिल देसाई, वी मुरलीधरन और एनसीपी की वंदना चव्हाण है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग