9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘रतन टाटा को मिले भारत रत्न’, महाराष्ट्र कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

Ratan Tata Bharat Ratna : 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के अस्पताल में बीती रात निधन हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 10, 2024

Ratan Tata Will

Ratan Tata Passes Away : बिजनेस टाइकून रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' के लिए दिवंगत उद्योगपति का नाम केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया है। यह प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट बैठक के दौरान पारित किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक मे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम शिंदे ने बैठक में इस संबंध में शोक प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसमें केंद्र से पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़े-रतन टाटा के निधन पर भावुक हुए उनके 30 साल के दोस्त शांतनु, कही दिल छू लेने वाली बात

भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के एनसीपीए लॉन में रखा गया है जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा हैं। टाटा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एनसीपीए लॉन ले जाया गया और इस दौरान पुलिस बैंड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के कई मशहूर लोग शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-….मेरा मेडिकल चेकअप चल रहा है, चिंता की कोई बात नहीं, 3 दिन पहले Ratan Tata ने खुद के गंभीर होने की खबर को बताया था ‘अफवाह’