
कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्री से लूटपाट
मुंबई के पास कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 2 बजे कल्याण जंक्शन स्टेशन इलाके में एक यात्री को बेरहमी से पीटा गया और लूटपाट की गई। कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवान के दर्शन के लिए नासिक से मुंबई आए एक शख्स को कल्याण स्टेशन के बाहर तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए। बड़े आराम से तीनों आरोपी यात्री से लूटपाट कर मौके से भाग गए। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज घोटाला, उप-सचिव भी शामिल, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
पीड़ित की शिकायत पर कल्याण महात्मा फुले पुलिस ने मामला दर्ज किया और महज पांच घंटे के अंदर एक आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। पुलिस उसके अन्य दो साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता भालचंद्र मथुरे दर्शन के लिए नासिक से मुंबई आए थे। वह भगवान का दर्शन करने के बाद घर जाने के लिए रात करीब 2 से 2:30 बजे कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान आरोपी हर्षल कदम और उसके दो साथियों ने भालचंद्र मथुरे को कल्याण स्टेशन के बाहर रोका और लकड़ी के डंडे से खूब पीटा। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए।
इस मामले की शिकायत मिलते ही कल्याण महात्मा फुले थाने की पुलिस एक्शन मोड में आ गयी। पांच घंटे के भीतर पुलिस ने मुखबिरों की मदद से तीनों में से एक आरोपी हर्षल को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस उसके अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है।
Updated on:
04 Mar 2024 09:46 pm
Published on:
04 Mar 2024 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
