17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: समृद्धि महामार्ग पर कार का फटा टायर, भीषण हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर

Maharashtra Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आधी रात के करीब एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 13, 2023

samruddhi_mahamarg_accident.jpg

समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा

Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बड़ी दुर्घटनायें हो रही है। रविवार आधी रात के करीब एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर पुणे से वर्धा जाते समय रात करीब 11 बजे 'समृद्धि हाईवे 183' पर कार का अगला टायर फट गया और भयानक हादसा हो गया। दुर्घटना के समय कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अमरावती के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों का अमरावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़े-Tiger 3: सलमान खान के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे, केस दर्ज, एक्टर ने की ये अपील

कौस्तुभ मुडे और अंकित गडकरी अपने दो दोस्तों के साथ कार से पुणे से वर्धा जा रहे थे। तभी समृद्धि महामार्ग पर कारंजा के पास कार का अगला टायर फट गया। इस हादसे में 30 वर्षीय कौस्तुभ मुडे (निवासी सेवाग्राम रोड वर्धा) और अंकित गडकरी (निवासी नागपुर) की मौत हो गई है।

हादसे में 26 वर्षीय संदेश गावंडे (निवासी वर्धा), 28 वर्षीय कार्तिक निपुडे (निवासी नागपुर) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत कारंजा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मरीजों को अमरावती रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।