25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: समृद्धि महामार्ग पर रात का सफर क्यों बन रहा ‘काल’? संजय राउत का सनसनीखेज दावा

Samruddhi Mahamarg Accident: पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 15, 2023

samruddhi_mahamarg_amaravati_accident.jpg

समृद्धि महामार्ग पर हादसे में 2 की मौत

Sanjay Raut on Samruddhi Mahamarg: महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद से इस पर सैकड़ों छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। समृद्धि महामार्ग पर अधिकांश जानलेवा हादसे रात में हुए हैं। नया मामला छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिले से सामने आया है, जहां समृद्धि महामार्ग पर आधी रात में एक मिनी बस ट्रक में जा भिड़ी। इस भयानक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पिछले चार महीनों में यह तीसरा बड़ा हादसा हैं, जिसमें 10 से ज्यादा लोग मरे गए है।

समृद्धि महामार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद इसके निर्माण पर ही सवाल उठने लगे है। रविवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, "समृद्धि महामार्ग बना है... वह जनता के लिए नहीं ठेकेदार और उनसे मिलने वाले कमिशन के लिए बना है... अब तक लगभग 1 हजार लोग महामार्ग पर या तो मरे गए हैं या जख्मी हुए हैं लेकिन इन्होंने क्या किया? किसने जिम्मेदारी ली? किस विभाग के मंत्री ने इस्तीफा दिया? बीते छह 6 महीनों से क्या कर रहे हैं? यह सरकार कोई जवाबदारी नहीं ले रही है।" यह भी पढ़े-समृद्धि महामार्ग पर ट्रक में घुसी मिनी बस, 12 की मौत


कैसे हुआ हादसा

समृद्धि महामार्ग पर औरंगाबाद के वैजापुर में जांबरगाव टोल बूथ के पास यह हादसा हुआ। सभी पीड़ित बुलढाणा से सैलानी बाबा के दर्शन कर नासिक लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब एक बजे वैजापुर टोल पोस्ट के पास ट्रक और टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) के बीच टक्कर हो गई। 12 लोगों की मौत हो गई है। 17 घायलों का छत्रपति संभाजी नगर में इलाज चल रहा है जबकि 6 घायलों का इलाज वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल में जारी है। तीन घायलों की हालत गंभीर है, बाकी की हालत सामान्य है।

सरकार उठाएगी इलाज का खर्च

वहीँ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख, देंगे 2 लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के संबंधी को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

4 महीने में 3 भयानक हादसे

1 जुलाई 2023 - समृद्धि महामार्ग पर विदर्भ ट्रेवल्स की लक्जरी बस बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। हादसे के वक्त बस ड्राइवर नशे में था। हादसे के वक्त ड्राइवर को झपकी आ गयी और बस महामार्ग के सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद पलट गयी और बस में आग लग गई।

1 अगस्त 2023 - ठाणे के पास शाहपुर तालुका के सरलांबे में समृद्धि महामार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, तब ब्रिज के निर्माण कार्य में शामिल गार्डर मशीन गिर गया था। इस दुर्घटना में 17 मजदूरों की मौत हो गई थी। तब भी आधी रात में ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। गार्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब कई मंजिल की ऊंचाई से मजदूरों के ऊपर गिर गई।

15 अक्टूबर 2023 - बुलढाणा से नासिक जा रही मिनी बस बीती रात छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि महामार्ग पर एक खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना वैजापुर के जांबरगाव टोल बूथ के पास हुई।