SIR को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। विपक्ष की मांग है कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में प्रभावित लोगों को न्याय मिले। हालांकि, हर मतदाता का नाम हटने की वजह एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। इसीलिए मामले में यह देखना अहम होगा कि नाम हटाने के पीछे क्या कारण थे और संबंधित लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिला या नहीं।