15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, तो अक्षय कुमार को क्यों नहीं?’, संजय राउत ने BJP पर साधा निशाना

Imran Khan India exit notice: पुलिस के अनुसार, इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें हिरासत में भी लिया गया था।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 15, 2026

Sanjay Raut on Akshay Kumar Imran Khan

इमरान खान और संजय राउत (Photo: X/IANS)

Sanjay Raut: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर आज सुनवाई होनी है। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सुनवाई से पहले उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट विपक्ष की दलीलें सुनेगा और देश में चल रहे घटनाक्रमों पर ध्यान देगा। उन्होंने अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

संजय राउत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

इमरान खान को मिले नोटिस पर संजय राउत ने तीखा तंज कसते हुए कहा, "इमरान खान ने देश के युवाओं के हक में बात की, इसलिए उन्हें देश छोड़ने को कहा जा रहा है? फिर सरकार शेख हसीना को वापस जाने के लिए क्यों नहीं कहती? बॉलीवुड में अक्षय कुमार समेत कई एनआरआई (NRI) और विदेशी नागरिक हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? इमरान खान को नोटिस देना यह दिखाता है कि यह सरकार डरी हुई है।"

'सुप्रीम कोर्ट हमारी बात सुनेगा', संजय राउत को उम्मीद

संजय राउत ने कहा कि यह केवल अदालत में चलने वाली लड़ाई नहीं, बल्कि सड़क पर भी जारी संघर्ष है। राज्य सभा सांसद राउत ने कहा, "11 पिटीशन हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हम और 9 इंडिया ब्लॉक के घटक दल हैं। 11 पिटीशन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ, चुनाव आयोग के खिलाफ, SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल कर ली हैं और आज उसके ऊपर बहस शुरू होगी और हमें सुप्रीम कोर्ट के ऊपर विश्वास है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) हमें और देश के करोड़ों मतदाताओं को न्याय देंगे।"

राउत ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर कई घंटे बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि अब सुनवाई के दौरान अदालत का रुख देखना महत्वपूर्ण होगा।

यह याचिका मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित अनियमितताओं से संबंधित है। याचिका में क्या-क्या मांगें की गई हैं और अदालत इस पर क्या रुख अपनाती है, यह सुनवाई के बाद स्पष्ट होगा।

राउत ने दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के कारण सीजेपी से जुड़े तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पत्रकारों के लिए दिल्ली में हो रही राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को समझना जरूरी है, क्योंकि देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों का असर राजधानी में दिखाई देता है। दिल्ली में हो रहे घटनाक्रम देश के व्यापक राजनीतिक माहौल को दिखाते हैं।

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने आव्रजन और विदेशियों से संबंधित कानूनों के कथित उल्लंघन के मामले में इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में इमरान खान की भागीदारी के बाद की गई। इस प्रदर्शन में शामिल लोग CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं।

इमरान खान के समर्थन में क्या बोले संजय राउत?

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने पर संजय राउत ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण इमरान खान को देश छोड़ने के लिए कहा गया है, तो अन्य विदेशी नागरिकों के मामले में भी यही नियम लागू होना चाहिए।

राउत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेशी नागरिकता रखने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का उदाहरण देते हुए सरकार से सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर युवाओं के पक्ष में आवाज उठाई, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। राउत ने कहा कि यदि कार्रवाई की वजह विरोध प्रदर्शन में भाग लेना है, तो यह सरकार की असहजता को दर्शाता है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग