1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज, CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

Sanjay Raut FIR in Nashik: शिंदे गुट की शिकायत पर संजय राउत के खिलाफ नासिक जिले के पंचवटी थाने में केस दर्ज किया गया है। राउत पर आईपीसी की धारा-500 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 20, 2023

sanjay_raut.jpg

संजय राउत

Sanjay Raut Derogatory Remark on CM Eknath Shinde: चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ आवंटित किये जाने से सियासी पारा हाई हो गया है। शिवसेना के दोनों गुटों की ओर से तीखी बयानबाजी हो रही है। इस बीच, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत पर सीएम शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस संबंध में मामला भी दर्ज करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख व राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राउत के खिलाफ नासिक में पंचवटी (Panchavati) पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ऐसे में राउत की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। यह भी पढ़े-‘शिवसेना’ और ‘धनुष-बाण’ छिनने के बाद क्या करेंगे उद्धव गुट के विधायक, सामने है यह धर्मसंकट!

शिंदे गुट के नेता योगेश बेलदार की शिकायत पर संजय राउत के खिलाफ नासिक जिले के पंचवटी थाने में केस दर्ज किया गया है। राउत पर आईपीसी की धारा-500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसलिए सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस राउत के खिलाफ आगे क्या एक्शन लेती है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुणे के दौरे पर हैं। इस दौरान शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के लालच में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाया, उनके तलवे चाटने चले गए। लेकिन चुनाव आयोग ने अपने निर्णय से दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। अमित शाह का यह बयान ठाकरे गुट को अंदर तक चुभा और फिर शब्दों की मर्यादा लांघने वाली बयानबाजी का दौर शुरू हुआ।


संजय राउत ने क्या कहा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद उन पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हमला बोलना शुरू किया। राउत ने कहा, “...ये लोग क्या चाट रहे हैं? ऐसी चाटूगिरी महाराष्ट्र में कभी नहीं हुई। चाटूगिरी का ढोंग हो रहा है..। अब तो चाटूगिरी चरम पर पहुंच गई है। जिनका चाटा जा रहा है वे हमें न्याय दे रहे हैं।“

Story Loader