10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanjay Raut: एकनाथ शिंदे सबसे बड़े गद्दार, विश्वासघातियों को सम्मान नहीं मिलना चाहिए

Maharashtra Politics Eknath Shinde: संजय राउत ने कहा कि शरद पवार उनके सर्वोच्च नेता हैं, लेकिन विश्वासघात करने वालों को राजनीतिक सम्मान नहीं मिलना चाहिए।
2 min read
Google source verification
Sanjay Raut

Sanjay Raut: राउत बोले: कल नाराज थे, आज नहीं; शरद पवार महाविकास अघाड़ी के सर्वोच्च नेता (फोटो सोर्स: @ians_india)

Sanjay Raut on Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाए, यह भांप पाना बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों के बस की बात नहीं है। महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर एक बार फिर मतभेदों की चिंगारी सुलगती नजर आ रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के फायरब्रांड नेता और सांसद संजय राउत ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

राउत ने साफ लफ्जों में कहा कि 'गद्दारी' करने वालों को किसी भी कीमत पर सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के मनोबल को भारी ठेस पहुंचती है।

क्या बोले संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि हम कल नाराज थे, लेकिन आज नाराज नहीं हैं। पवार साहब हमारे सर्वोच्च नेता हैं और महाविकास आघाड़ी के भी नेता हैं। कल हमने सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। हमारा मानना है कि एकनाथ शिंदे सबसे बड़े गद्दार हैं। जब अजित पवार ने पवार साहब की पार्टी में बगावत कर उसे तोड़ा था, तब हमें भी वही पीड़ा महसूस हुई थी।

उन्होंने कहा कि जो लोग विश्वासघात करते हैं, उन्हें किसी भी परिस्थिति में हमारे जैसे राजनीतिक नेताओं द्वारा सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा होने लगे, तो कल कोई भी विश्वासघात करेगा और फिर हमारे जैसे वरिष्ठ नेता उसके घर जाकर चाय पिएंगे। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता क्या सोचेंगे?

शरद पवार ने एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात

बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने विधानसभा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया। दरअसल, यह घटना ऐसे समय हुई है, जब शरद पवार की पार्टी के भविष्य और उसके राजनीतिक रूख को लेकर चर्चाएं तेज है। 

NCP (SP) के विलय की चल रही चर्चा

बता दें कि शरद पवार के पार्टी की विलय की अटकलें लगाई जाने लगी है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे में जाने के बाद कयास लगाया जाने लगा कि NCP (SP) का विलय हो सकता है। वहीं विलय कांग्रेस या एनडीए दोनों को लेकर कयास लगाया जाने लगा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि शरद पवार की पार्टी कांग्रेस में शामिल हो सकती है। वहीं कई में बताया गया कि एनडीए में शामिल हो सकती है। क्योंकि मोदी सरकार सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है। 

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग