पूर्व सांसद ने कहा, “ईडी पूछताछ के बाद क्या करती है, मुझे नहीं पता, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर-पश्चिम मुंबई की पूरी जनता को पता होना चाहिए कि उनका संभावित उम्मीदवार कितना बेईमान है। जब मैंने इस घोटाले को लेकर जानकारी जुटाई तो मुझे पता चला कि 'किंगपिन' कोई और था। इस पूरे घोटाले का सरगना है शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता संजय राउत... इस घोटाले में उन्होंने अपनी बेटी, भाई और पार्टनर के नाम पर पैसे लिए हैं... उन्होंने चेक के जरिए अपनी बेटी विधिता संजय राउत के नाम पर रिश्वत ली है, हालांकि विधिता इस मामले में बेगुनाह है और उसे इस बारे में नहीं पता है...''