28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुंबई में विरोध मार्च की अनुमति नहीं दी तो..’, संजय राउत की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी

Mumbai MVA Protest March: संजय राउत ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों को मार्च में शामिल होना जरूरी है। एक तरफ महाराष्ट्र के देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई सीमा मुद्दे पर उछल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 16, 2022

sanjay_raut.jpg

शिवसेना MP संजय राउत को मिली धमकी

Sanjay Raut on MVA Protest March in Mumbai: छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) कल (17 दिसंबर) मुंबई में विशाल विरोध मार्च निकालेगी। हालांकि अभी तक शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और कांग्रेस के इस विरोध मार्च को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। जिसको लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उद्धव गुट के वरिष्ठ शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मुंबई में मार्च राज्य के विपक्षी दलों का मार्च नहीं है। बल्कि महाराष्ट्र प्रेमियों के लिए है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर यह सरकार मार्च निकालने की इजाजत देने से इनकार कर रही है तो यह साफ है कि महाराष्ट्र द्रोही सरकार सत्ता में बैठी है। यह भी पढ़े-महापुरुषों के अपमान के विरोध में आज सोलापुर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती


शिंदे-फडणवीस सरकार को चेताया

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए राउत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, कोई भी मार्च की अनुमति देने से इनकार करने की हिम्मत नहीं करेगा। राउत ने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर अनुमति नहीं दी गई तो महाराष्ट्र की जनता में इसके भारी परिणाम होंगे।

शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी सहित समान विचारधारा वाले दल कल मुंबई में मार्च निकालेंगे। इस मार्च को अभी सरकार से अनुमति नहीं मिली है। इस बारे में बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि कोई भी विरोध मार्च नहीं निकालने की अनुमति देने की हिम्मत नहीं करेगा।

राउत ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों को मार्च में शामिल होना जरूरी है। एक तरफ महाराष्ट्र के देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई सीमा मुद्दे पर उछल रहे हैं। राज्य में उद्योग धंधे बाहर जा रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

"लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है सरकार"

राउत ने कहा “संयुक्त महाराष्ट्र के काल में महाराष्ट्र प्रेमियों की पदयात्राएं होती थीं। ऐसा मार्च कल निकलेगा। महाराष्ट्र में एक असंवैधानिक सरकार सत्ता में बैठी है। हम कुछ भी अवैध नहीं करते हैं। वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। हम लोकतांत्रिक रास्ते पर चल रहे हैं और इसी तरह से आपको सत्ता से नीचे उतर देंगे।“

महाविकास आघाडी ने दावा किया है कि इस मार्च में लाखों लोग हिस्सा लेंगे। यह मार्च जेजे अस्पताल से शुरू होगी और यहां से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीएसएमटी पर समाप्त होगी। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), वाम दल और पीडब्ल्यूपी के नेता मोर्चा में शामिल होंगे।

Story Loader