5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SatyaPrem Ki Katha Box Office:’सत्यप्रेम की कथा’ 9वें दिन हुई पस्त, लेकिन कार्तिक-कियारा की बल्ले-बल्ले, जानें कैसे

Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर 'सत्यप्रेम की कथा' की हालत अब पतली हो चुकी है। इस फिल्म की नौवें दिन की कमाई सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं।

2 min read
Google source verification
satyaprem_ki_katha.jpg

SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection Day 9: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा धमाकेदार कलेक्शन करते हुए नजर आ रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा आडवाणी की पहली फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेर रही है।

वही शहजादा के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन के लिए यह फिल्म किसी संजीवनी से कम नहीं है। मूवी ने अब तक शानदार कमाई की है। जहां एक हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं अब 60 करोड़ के बजट का कलेक्शन हासिल करने में कुछ ही दूर रह गई है।

इसी बीच फिल्म का नौंवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि आगे के दिनों में इसकी कमाई में और कितना इजाफा
हुआ।

कितनी हुई फिल्म की कमाई?
'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'सत्यप्रेम की कथा' में देखने को मिली। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर खूब नोट छापे। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को महज 2.70 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 55.91 करोड़ रुपये हो गई है।
7वें दिन तक फिल्म 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर गई। इसके बाद आठवें दिन 3 करोड़ और नौवें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल 12.14% प्रतिशत की टोटल ऑक्यूपेंसी रही।

बेरोजगार लड़के और पढ़ी लिखी लड़की की प्रेम कहानी है फिल्म
'सत्यप्रेम की कथा' लॉ की पढ़ाई में फेल हुए सत्यप्रेम (कार्तिक आर्यन) की अय्याश भरी जिंदगी दिखाती है, जिसका घर उसकी मां और बहन चलाते हैं। सत्यप्रेम बेरोजगार है, और उसे कोई फर्क भी नहीं पड़ता।
दिन गुजरता है, और नवरात्रि के दिन उसकी नजर कथा (कियारा आडवाणी) पर पड़ती है। उसे कथा से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है। फिर किस्मत उन्हें ऐसे मिलाती है कि इनकी आपस में शादी तय हो ही जाती है। सत्तू खुश भी है, और हैरान भी। लेकिन कथा के दिल में एक रहस्य का बोझ है। दोनों नजदीक रहकर भी दूर रहते हैं। ऐसे में सत्यप्रेम कैसे कथा को अपना बनाता है, यही फिल्म की कहानी है।