12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCP की सीक्रेट मीटिंग से उड़ी कांग्रेस की नींद, INDIA की बैठक में उठेगा मुद्दा, शरद पवार का आया रिएक्शन

Congress on Sharad Pawar: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की ‘गुप्त’ मुलाकात कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 16, 2023

sharad_pawar_ajit_pawar.jpg

शरद पवार और अजित पवार

Sharad Pawar Ajit Pawar Meeting: महाराष्ट्र की सियासत में चाचा-भतीजे की मुलाकात से भूचाल सा आ गया है, खासकर विपक्षी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार और पार्टी से बागी हुए राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच हो रहीं मुलाकातें कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। हालांकि वरिष्ठ नेता शरद पवार कई मौकों पर साफ कह चुके हैं कि भतीजे अजित से उनकी मुलाकात सिर्फ पारिवारिक थी, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन उनके स्पष्टीकरण का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। अब यह मुद्दा मुंबई में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में भी उठेगा।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की ‘गुप्त’ मुलाकात उनकी पार्टी के लिए चिंता का विषय है। मीडियाकर्मियों ने जब नाना पटोले से एनसीपी नेताओं की शनिवार को पुणे में हुई बैठक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए चिंता का विषय है और हम शरद पवार और अजित पवार की गुप्त बैठकों को स्वीकार नहीं करते। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान चर्चा करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन में भी इस पर चर्चा की जाएगी. इसलिए अभी इस पर मेरी तरफ से टिप्पणी करना सही नहीं होगा।’’ यह भी पढ़े-BJP की शर्त की वजह से चाचा शरद पवार से मिले अजित दादा? महाराष्ट्र में फिर पक रही सियासी खिचड़ी


क्या कांग्रेस NCP के बिना लड़ेगी चुनाव?

नाना पटोले ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हर उस दल या नेता से हाथ मिलाने का फैसला किया है जो बीजेपी का विरोध करने को इच्छुक है। इसलिए इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि कांग्रेस शरद पवार को साथ लिए बिना अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है।’’

हम अपने रास्ते से नहीं भटकेंगे- शरद पवार

एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने अपने गृहनगर बारामती में लोगों से कहा कि कुछ लोगों ने अलग रास्ता अपनाया है लेकिन ‘‘जब उनको स्थिति का अहसास होगा तो वे अपने रुख को बदल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग अपना रुख बदलें या नहीं, हम अपने रास्ते से नहीं हटेंगे जिसे हमने चुना है।’’ शरद पवार ने कहा, ‘‘मैंने महाराष्ट्र (मतदाताओं) से कहा है कि किसी के लिए मतदान करिए। और अब मैं उनसे यह नहीं कह सकता कि किसी और के लिए मतदान करें जिसका हमने लंबे समय से विरोध किया है।’’

इससे पहले अजित के साथ पुणे में ‘गुप्त’ बैठक के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा था, ‘‘मैं आपको एक तथ्य बताना चाहता हूं कि वह मेरा भतीजा है। अपने भतीजे से मिलने में क्या गलत है? यदि परिवार का वरिष्ठ व्यक्ति परिवार के दूसरे सदस्य से मिलना चाहता है तो इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।’’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में उद्योगपति अतुल चोरडिया के आवास पर शरद पवार और अजित पवार के बीच करीब पौना घंटा चर्चा हुई थी। इस दौरान महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटील भी मौजूद थे।


BJP की शर्त की वजह से हुई थी मुलाकात?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी एनसीपी को केंद्र में दो कैबिनेट मंत्री पद देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का भी ऑफर दिया है। लेकिन इस ऑफर के साथ सत्ताधारी बीजेपी ने शर्त रखी है कि वरिष्ठ पवार या तो रिटायर हो या सीधे बीजेपी के साथ आ जाएं। जबकि शरद पवार का कहना है कि बीजेपी के साथ गठबंधन पर विचार तभी किया जाएगा जब अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। हालांकि शरद पवार ने यह ऑफर ठुकरा दिया है। यह भी पढ़े-शरद पवार को मनाने में अजित दादा फिर नाकाम! जानें चाचा-भतीजे की गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी

मालूम हो कि शरद पवार ने महाविकास आघाडी (MVA) के गठन में अहम रोल निभाया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एमवीए का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी हैं। हालांकि पवार के भतीजे अजित ने पिछले महीने बगावत का बिगुल फूंकते हुए अपने समर्थकों के साथ राज्य की एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और बीजेपी सरकार में शामिल हो गए। कहा जा रहा है कि एनसीपी के अधिकांश विधायक अजित दादा के समर्थक है।