दक्षिण मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरएसएस कैडर संगठन की विचारधारा के प्रति कड़ी निष्ठा रखता है। पवार ने कहा, "हमारे पास भी ऐसा कैडर बेस होना चाहिए जो छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले, अंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हो।"