10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 महीने में टूटी फेमस एक्ट्रेस की शादी, पति से तलाक किया अनाउंस

Mandy Takhar Shekhar Kaushal Divorce: इंडस्ट्री में एक और रिश्ता तलाक की भेंट चढ़ गया। फेमस पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने अपनी शादी को 2 साल पूरे होने से पहले ही खत्म कर दिया है और तलाक की अर्जी को कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई है।

2 min read
Google source verification
Punjabi Actress Mandy Takhar filed mutual divorce with husband Shekhar Kaushal after 23 months of wedding

पंजाबी सिंगर मैंडी ठक्कर ने लिया पति से तलाक

Mandy Takhar Shekhar Kaushal Divorce:माही विज और जय भानुशाली ने 15 साल के रिश्ते को खत्म कर तलाक अनाउंस किया था। अब इसी लिस्ट में एक और जोड़ी नाम सामने आ गया है। महज 23 महीने में फेमस पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने अपने पति शेखर कौशल से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है। दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने शुक्रवार को तलाक की पहली अर्जी को मंजूरी दे दी। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग दोनों से सवाल-जवाब करने लगे।

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने लिया पति शेखर से तलाक (Mandy Takhar Shekhar Kaushal Divorce)

मैंडी और शेखर के बीच पिछले कुछ समय से अनबन की खबरें आ रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने मतभेदों को सार्वजनिक करना सही नहीं समझा और गरिमापूर्ण तरीके से अलग होने का रास्ता चुना। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति (Mutual Consent) से तलाक की याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और फिर जॉइंट अर्जी को स्वीकार कर लिया है। मैंडी की तरफ से फेमस सेलिब्रिटी वकील ईशान मुखर्जी पेश हुए, उन्होंने IANS को बताया कि तलाक मंजूर हो गया है।

मैंडी और शेखर ने की थी 2024 में धूमधाम से शादी (Punjabi Actress Mandy Takhar Divorce with husband Shekhar Kaushal)

मैंडी ठक्कर ने जिम ट्रेनर और सीईओ शेखर कौशल से 13 फरवरी, 2024 को शादी की थी। यह शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि इसे हिंदू और सिख दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न किया गया था। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शादी के एक साल पूरे होने से पहले ही इनके बीच दूरियां बढ़ने की खबर थी और आखिरकार दो साल पूरे होने से पहले ही इस जोड़ी ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

कौन हैं मैंडी ठक्कर? (Who is Mandy Takhar)

भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'मिर्जा: द अनटोल्ड स्टोरी', 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' और 'सार्गी' जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। पंजाबी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल और हिंदी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग