13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: शेयर ट्रेडिंग एजेंट ने बुजुर्ग महिला से की 3.14 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

Share Market Fraud: जांच के दौरान यह पता चला कि महिला के शेयरों को आरोपी ने ग्लोबल कैपिटल मार्केटिंग कंपनी के दूसरे डीमेट खाते में ट्रांसफर किया। आरोपी ने कथित तौर पर पूरे शेयर बेच दिए और पैसों को चंद्रकांत शाह नामक व्यक्ति के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 21, 2022

Mumbai Share Market Fraud: मुंबई की बोरीवली पुलिस (Borivali Police) की टीम ने रविवार को दिल्ली (Delhi) से एक 44 वर्षीय शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) एजेंट को बुजुर्ग महिला से 3.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को 26 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बोरीवली थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर 77 वर्षीय सेलिनो पिंटो (Celino Pinto) के पैसे को एक फर्जी डीमैट खाते में ट्रांसफर करके ठगी की। आरोपी की पहचान नरेश भरत सिंह (Naresh Bharat Singh) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नरेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: शिवसेना के ठाकरे गुट ने लांघी मर्यादा, ‘सामना’ में राज्यपाल कोश्यारी को लेकर कही आपत्तिजनक बात

शिकायतकर्ता मुंबई के बोरीवली (Borivali) पश्चिम इलाके की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, 77 वर्षीय महिला के पास 16 अलग-अलग कंपनियों के 3.14 करोड़ रुपये के शेयर हैं। कथित तौर पर महिला का शेयर खान ट्रेडिंग (Share Khan) कंपनी में डीमैट अकाउंट (Demat Account) हैं।

पीड़ित सेलिनो पिंटो को धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब उसे ट्रेडिंग कंपनी से नाम और पता बदलने के बारे में एक लेटर मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने सेलिनो पिंटो के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) भी बनवाया है।

जांच के दौरान यह पता चला कि महिला के शेयरों को आरोपी ने ग्लोबल कैपिटल मार्केटिंग कंपनी (Global Capital Marketing Company) के दूसरे डीमेट खाते में ट्रांसफर किया। आरोपी ने कथित तौर पर पूरे शेयर बेच दिए और पैसों को चंद्रकांत शाह नामक व्यक्ति के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस जब शाह के घर पहुंची तो पता चला कि 2017 में उनकी मौत हो चुकी थी। दरअसल आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। फिर पुलिस टीम ने कांजुरमार्ग (Kanjurmag) में शेयर खान के कार्यालय से मई महीने के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। जिससे आरोपी की फोटो मिल गई। इसके बाद बोरीवली पुलिस की टीम आरोपी को दिल्ली से पकड़ने में कामयाबी रही। पूछताछ में उसने एक अन्य आरोपी राजन सिंह का नाम बताया। फ़िलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।