23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shilpa Shetty: कम नहीं हो रही शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें, 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में 5 घंटे तक पूछताछ

Shilpa Shetty Fraud Case : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही है। इससे पहले राज कुंद्रा से कई घंटे पूछताछ की गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 07, 2025

Shilpa Shetty Mumbai Police

शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ (Photo: IANS/File)

60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। उनके पति राज कुंद्रा के बाद अब मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी से लंबी पूछताछ की है। कारोबारी दीपक कोठारी ने शेट्टी और कुंद्रा पर उन्हें 60 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है।

ईओडब्ल्यू ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों  ने बाते कि ईओडब्ल्यू की एक टीम शिल्पा शेट्टी के आवास पर पहुंची, जहां करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान पुलिस ने अभिनेत्री से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते से जुड़े कथित लेन-देन को लेकर कई सवाल पूछे।

पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपनी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके अलावा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों का बारीकी से वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन ट्रांजेक्शनों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोठारी का आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा और कुंद्रा की कंपनी 'बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड' में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इन लोगों की मुलाकात एक एजेंट राजेश आर्या के जरिए हुई थी। उस वक्त शिल्पा और राज कुंद्रा कंपनी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87 प्रतिशत से अधिक शेयर थे।

कोठारी ने आरोप लगाया कि शुरू में यह रकम लोन के रूप में दी गई थी, जिस पर सालाना 12 प्रतिशत ब्याज तय हुआ था। लेकिन बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने टैक्स संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस रकम को इन्वेस्टमेंट के रूप में दर्ज करने को कहा और हर महीने तय रिटर्न देने का वादा किया।

कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31.95 करोड़ रुपये की पहली किश्त दी और फिर जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच 28.54 करोड़ रुपये और ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपये की रकम दी, साथ ही 3.19 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी भी चुकाई। उन्होंने दावा किया कि बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर उनसे पैसे लिए गए, लेकिन कपल ने इसका इस्तेमाल अपने निजी खर्चों के लिए किया।

कोठारी का यह भी कहना है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने उन्हें व्यक्तिगत गारंटी दी थी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का कर्ज भी बकाया है, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कई बार पैसे वापस मांगने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, न ही रकम लौटाई गई। जिसके बाद उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया। हालांकि बड़ी रकम से जुड़ा मामला होने के चलते इसे ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया।