
Shirdi Sai Baba: महाराष्ट्र के नासिक जिले में नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। पिंपरी फाटा में चालक के नियंत्रण खोने की वजह से स्विफ्ट कार डिवाइडर से जा टकराई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित शिर्डी साईंबाबा के दर्शन कर घर लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मारुति स्विफ्ट ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत लेन में जाकर पलट गई।
हादसा मंगलवार दोपहर के आसपास इगतपुरी के पास नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए एसएमबीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
25 Dec 2024 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
ट्रेंडिंग
