संजय राउत ने ‘सामना’ में लिखे लेख में सीएम शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर अजित दादा के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। इसमें दावा किया गया था कि शिंदे खेमे की तरफ से हर निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 25 से 30 करोड़ रुपये बांटे गए। कई उम्मीदवारों के लिए एक अलग बजट तय था। शिंदे और उनके तंत्र ने अजित पवार का कोई भी उम्मीदवार निर्वाचित न हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए हैं।