Pune Car Accident Case : महाराष्ट्र के पुणे शहर में 10 दिन पहले एक तेज रफ़्तार पोर्शे कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवा इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि हादसे के समय नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा नशे की हालत में लक्जरी कार चला रहा था। इस मामले में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि किशोर के परिवार ने उसे बचाने के लिए पूरे सरकारी सिस्टम को उथल-पुथल कर दिया। इस बीच, कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।