11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना ने अचानक बदला दशहरा रैली का मैदान, सामने आई ये बड़ी वजह

Shiv Sena Dussehra Rally : एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 12 अक्टूबर को होने वाले अपने दशहरा मेलावा समारोह का स्थान बदल दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 09, 2024

Shiv sena Dasara Melava Mumbai

Shiv Sena Dasara Melava 2024 : शिवसेना के दशहरा रैली (Dussehra Rally) की परंपरा की शुरुआत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने की थी। तब से ही हर साल दशहरा मेलावा (दशहरा रैली) का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि शिवसेना में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैलियां करती हैं। इस साल भी उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में होगी। जबकि एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में होने वाली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 12 अक्टूबर को होने वाले दशहरा मेलावा समारोह का स्थान बदल दिया है। अब यह रैली मुंबई के आजाद मैदान में होगी। इस साल शिवसेना का दशहरा मिलन समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसके लिए आजाद मैदान में फिलहाल भव्य मंच बनाने का काम चल रहा है। आजाद मैदान में कम से कम 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। घास काटने और मैदान साफ ​​करने का काम जोरों पर है।

यह भी पढ़े-‘हरियाणा तो झांकी है, महाराष्ट्र अभी बाकी है’, जीत की हैट्रिक लगाने के बाद BJP ने भरी हुंकार

एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना की यह तीसरी दशहरा रैली है। पहली दशहरा रैली बीकेसी एमएमआरडी मैदान में आयोजित की गई। दूसरी रैली आज़ाद मैदान में हुई और अब इस साल तीसरी रैली भी आज़ाद मैदान में होगी।

बताया जा रहा है कि बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में शिवसेना की दशहरा रैली होनी थी। लेकिन ट्रैफिक समस्या के चलते इस फैसले को अचानक बदल दिया गया। इसलिए अब आजाद मैदान में सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के चलते इस साल की दशहरा रैली खास होने वाली है। शिवसेना के दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन करेंगे और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। अपने मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों ओर से बड़े-बड़े दावे और आश्वासनों के साथ-साथ दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री भी करवाई जा सकती है।