
शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय देशमुख की कार का एक्सीडेंट (Patrika Photo)
महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय देशमुख (Sanjay Deshmukh) की कार को एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सांसद और उनके साथ मौजूद लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 7 बजे दिग्रास तालुका के सखारा इलाके में हुई। उस समय शिवसेना (उबाठा) के सांसद अपनी पार्टी के पांच अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
अधिकारी ने बताया कि कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव गुट के नेता संजय देशमुख ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सांसद ने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार से वह हमेशा की तरह अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र के कामकाज में सक्रिय रहेंगे।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे की वजह सामने आ सके।
देशमुख के वाहन के साथ 15 दिनों के भीतर यह दूसरा हादसा है। इससे पहले आर्णी में एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। उस घटना में भी सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।
Updated on:
27 Feb 2026 09:43 am
Published on:
27 Feb 2026 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
