27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब रिंकू सिंह पर लगा धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, करणी सेना ने उछाला था शाहरुख खान का भी नाम

Rinku Singh Father Passed Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का 27 फरवरी सुबह निधन हो गया है। उन्होंने कैंसर के आगे घुटने टेक दिए। ऐसे में रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ एक आदर्श बेटा बनकर खड़े हुए हैं, लेकिन घर के मुखिया का जाना एक बड़ा घात है।

2 min read
Google source verification
When Rinku Singh was accused hurting religious sentiments old controversy viral amid his father death

रिंकू सिंह के पिता का निधन

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जान कहे जाने वाले रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है। उन्हें कैंसर था जो स्टेज 4 पर पहुंच गया था। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिस वजह से मैच बीच में छोड़कर घर वापस आ गए थे, लेकिन उनके पिता रिकवर नहीं कर पाए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब जब हर कोई रिंकू सिंह को पढ़ना चाहता है तो ऐसें में उनका एक पुराना विवाद सामने आ रहा है। जब उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।

रिंकू सिंह के पिता का निधन (Rinku Singh Father Death)

दरअसल, रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया था। इस वीडियो में भगवान हनुमान, भगवान शंकर, भगवान विष्णु और भगवान गणेश को दिखाया गया था। वीडियो के एक हिस्से में रिंकू सिंह छक्का मारते नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है- "तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया?" इसके जवाब में भगवानों को दिखाया जाता है।

रिंकू सिंह के वीडियो पर मचा था घमासान (Rinku Singh Shahrukh Khan)

विवाद वीडियो के फिल्मांकन के तरीके को लेकर पैदा हुआ था। वीडियो में भगवान गणेश को छोड़कर बाकी सभी देवता एक कार में काला चश्मा पहने हुए दिखे थे और भगवान हनुमान कार चलाते नजर आए थे। इसी 'स्टाइलिश' चित्रण को करणी सेना ने अपनी आस्था के साथ खिलवाड़ बताया था।

करणी सेना के निशाने पर आए थे शाहरुख खान

इस मामले को लेकर अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में रिंकू सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित तोमर ने कड़े शब्दों में रिंकू सिंह की आलोचना की थी। उन्होंने इस विवाद में KKR के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी घसीटा था।

तोमर ने कहा था कि रिंकू सिंह हमारे अलीगढ़ के हैं, यह गर्व की बात है, लेकिन वह शाहरुख खान की टीम के सदस्य हैं और शायद उन्हीं के प्रभाव में अपनी 'जिहादी' मानसिकता दिखा रहे हैं। हमारे देवी-देवताओं का ऐसा चित्रण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

माफी की मांग और प्रदर्शन की धमकी

करणी सेना ने साफ कर दिया था कि अगर रिंकू सिंह इस मामले पर सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेंगे तब तक संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा था कि क्रिकेटर स्वीकार करें कि उनसे सनातन धर्म के खिलाफ गलती हुई है।