26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Manohar Joshi Death: मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी थे।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 23, 2024

manohar_joshi_1.jpg

मनोहर जोशी का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया। वह 86 साल के थे। दो दिन पहले जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी का इलाज आईसीयू में किया जा रहा था। लेकिन आज तड़के मनोहर जोशी ने आखिरी सांस ली। पिछले साल उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, दिग्गज नेता मनोहर जोशी ने आज (23 फरवरी) तड़के 3:02 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक माटुंगा पश्चिम के रूपारेल कॉलेज के पास उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जोशी का राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़े-Manohar Joshi: सेमी-कोमा में है बालासाहेब ठाकरे के करीबी मनोहर जोशी, डॉक्टरों ने बताया कैसी है तबियत


कौन है मनोहर जोशी?

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। वह बालासाहेब के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे। इसलिए जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनका हालचाल जानने उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल गए थे।

शिवसेना के पहले सीएम थे 'जोशी सर'

राजनीतिक हलकों में प्यार से उन्हें 'जोशी सर' कहा जाता है। जोशी 1970 के दशक में शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे। शिवसेना के दिग्गज नेता जोशी चार साल (1995-1999) के लिए पहले शिवसेना सीएम थे जब पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की थी।

वाजपेयी सरकार में थे स्पीकर

इसके बाद मनोहर जोशी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान लोकसभा स्पीकर (2002-2004) के रूप में कार्य किया। कांग्रेस के शिवराज पाटिल (1991-1996) के बाद इस प्रतिष्ठित पद पर काबिज होने वाले राज्य के दूसरे व्यक्ति बने। जोशी मुंबई सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके है। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया है।