
शिवसेना के दोनों खेमों की दशहरा रैली में उमड़ी समर्थकों की भीड़
Mumbai Dasara Melava News: महाराष्ट्र की सियासत के लिए कल (5 अक्टूबर) का दिन बेहद खास रहा। मुंबई शहर में दो विशाल दशहरा रैलियां आयोजित हुई। एक रैली शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की दादर के शिवाजी पार्क में और दूसरी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में।
दशहरा रैली में शिवसेना और उसके बागी खेमे ने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच सभी के मन में यह सवाल उठ रहा कि किसकी रैली में ज्यादा भीड़ थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली में एक लाख और शिंदे खेमे की रैली में लगभग दो लाख समर्थक शामिल हुए थे। यह भी पढ़े-Maharashtra: ठाकरे-शिंदे की दशहरा रैली पर अजित पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, शिवसैनिकों से कही यह बड़ी बात
ठाकरे समूह ने स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे गुट के दशहरा रैली की तुलना में अधिक भीड़ थी। लेकिन साथ ही दावा किया कि जैसे ही एकनाथ शिंदे ने उनका भाषण पढ़ना शुरू किया, 50 फीसदी लोग ग्राउंड से उठकर चले गए।
ठाकरे समूह ने दावा किया है कि शिवाजी पार्क में दशहरा रैली में ढाई लाख से अधिक लोग शामिल हुए। पिछले कुछ सालों की तुलना में उद्धव ठाकरे की दहशरा रैली में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ थी। वहीँ, एकनाथ शिंदे की रैली में 3 लाख लोग पहुंचे थे।
इस बीच, मुंबई पुलिस ने अनुमान जताया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली दशहरा रैली में 2 लाख लोग उपस्थित थे। वहीँ, उद्धव ठाकरे की रैली में एक लाख लोग आये था. बताया जा रहा है कि शिवाजी पार्क की क्षमता 80 हजार है। बीकेसी ग्राउंड की क्षमता एक लाख है। लेकिन शिंदे गुट ने ग्राउंड में तीन लाख लोगों को खिलाने की व्यवस्था की थी।
Published on:
06 Oct 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
