7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट में आफताब पूनावाला आरोपी, 100 लोगों की गवाही शामिल

Shraddha Murder Case Chargesheet: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की रहने वाली श्रद्धा का लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) ने कथित तौर पर हत्या की थी। सूत्रों के मुताबिक कानूनी विशेषज्ञ दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार चार्जशीट के ड्राफ्ट की जांच कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 22, 2023

shraddha-murder-case-aftab-had-a-beer-party-while-cutting-dead-body-was-the-vacuum-cleaner-called-to-destroy-evidence.jpg

श्रद्धा वालकर हत्याकांड

Shraddha Walkar Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले की जांच को लेकर बड़ी अपडेट है। दिल्ली पुलिस जनवरी के अंत तक इस मामले की चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 100 गवाहों, फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर 3000 से अधिक पृष्ठों की ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार की है। वर्तमान में कानूनी विशेषज्ञ इस चार्जशीट की जांच कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की रहने वाली श्रद्धा का लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) ने कथित तौर पर हत्या की थी। सूत्रों के मुताबिक कानूनी विशेषज्ञ दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार चार्जशीट के ड्राफ्ट की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने चार्जशीट में छतरपुर (Chhatarpur) के जंगलों से बरामद हड्डियों और उनकी डीएनए रिपोर्ट का भी जिक्र किया है, जिससे पुष्टि हुई थी कि हड्डियां श्रद्धा की हैं। आफताब अभी न्यायिक हिरासत में है। यह भी पढ़े-श्रद्धा वालकर के पिता ने मीरा-भायंदर के पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, जानें क्या है मामला

इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी इसमें शामिल है। हालांकि दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इन दोनों रिपोर्टों का कोर्ट में ज्यादा महत्व नहीं है। इससे पहले पुलिस ने आफताब पर सवालों के भ्रामक जवाब देने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि पूनावाला और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए। बाद में वे दिल्ली आ गए थे। दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को बहस हुई, और फिर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी। उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए और दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन हफ्ते तक इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा। इसके बाद उसने कई दिनों तक आधी रात में शवों के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। श्रद्धा के पिता विकास वालकर (Shraddha Father Vikas Walker) ने इस हत्याकांड में 'लव जिहाद' एंगल होने का दावा किया है।