23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बप्पा के दरबार में चोरी! सिद्धिविनायक मंदिर में रंगे हाथों पकड़ा गया कर्मचारी, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Shree Siddhivinayak Temple Theft Case: चोरी की इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मंदिर प्रशासन ने पिछले 10 दिनों की सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 23, 2026

Shree Siddhivinayak Temple

सिद्धिविनायक मंदिर के दान पात्र पर हाथ साफ करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार (Photo: IANS)

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मंदिर के ही एक कर्मचारी को दान पेटी से पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज में कैद हुई चोरी

यह पूरा मामला 20 मार्च को सामने आया, जब मंदिर प्रशासन ने पिछले 10 दिनों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अधिकारियों को पहले से ही कर्मचारी पर शक था, जिसके बाद फुटेज खंगाली गई।

जांच में साफ दिखा कि आरोपी कर्मचारी ने कई बार दान पेटी से नोट निकाले थे। इतना ही नहीं, वह पुजारी के कक्ष में रखी दान पेटी से उंगलियों के जरिए पैसे निकालते हुए भी कैमरे में कैद हुआ।

मंदिर प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिद्धिविनायक मंदिर प्रशासन ने तुरंत दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।

अब तक 10 हजार रुपये की चोरी का शक

प्राथमिक जांच में मंदिर अधिकारियों को शक है कि आरोपी अब तक कम से कम 10,000 रुपये दान पेटी से चुरा चुका है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि चोरी की कुल रकम कितनी है।

बता दें कि सिद्धिविनायक मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन अब दान पेटी के रख-रखाव और सुरक्षा निगरानी को और अधिक कड़ा करने पर विचार कर रहा है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।