
photo x handle
Urfi Javed Fashion: अतरंगी कपड़ों से चर्चा में आई उर्फी जावेद हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में दिखाई दीं। जहां उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों से लेकर इंटरनेट की दुनिया में छाने तक की सारी बातें खुलकर बताई है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में उर्फी ने बताया कि उनको हमेशा से सितारा बनने और एक लग्जरी जीवन जीने की चाह रही है। लेकिन टीवी में जाने की शुरुआती दुनिया उनके लिए भी वैसी ही रही जैसी बॉलीवुड के बाहर से आने वाली किसी आम लड़की की होती है, बहुत ही मुश्किल और डरावनी। क्योंकि साइड रोल मिलने की वजह से उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।
घर से भागकर जब दिल्ली आई तो शुरुआती दिनों में कॉल सेंटर पर भी काम करना पड़ा। घर से भागने वाली बात पर उर्फी कहती हैं कि पिता के बुरे बर्ताव से परेशान होकर घर से निकलने के बारे में सोचना पड़ा। फिर दिल्ली आने के बाद खुद का गुजारा करने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाई। कहती हैं, मेरा सपना तो मुंबई जाना था। मुझे लगता था कि मैं 5 साल में एक बड़ी स्टार बन जाऊंगी। खुद की गाड़ी-बंगला खरीद लूंगी और लाइफ सेट हो जाएगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।
उर्फी ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड के लिए ऑडिशन दिए, तब जाकर पता चला कि बिना किसी सपोर्ट या गॉडफादर के यहां कोई काम मिलना कितना मुश्किल है। इसके बाद टीवी की दुनिया में जाने के बारे में सोचा, मुझे लगा कि मेरे खूबसूरत चेहरे को कोई रिजेक्ट नहीं करेगा। पर मुझे सिर्फ साइड रोल ही मिले। टीवी का अनुभव बहुत बेकार रहा है। अगर आप स्टार या लीड एक्टर नहीं हो, तो आपकी कोई वैल्यू नहीं करेगा। साइड रोल मिलने के कारण आपके साथ बुरा बर्ताव होगा। मैं खुद भी दुखी रहती थी, मुझे बार- बार यही लगता था कि मैं कुछ बड़ा करने के लिए बनी हूं। मुंबई जैसे महंगे शहर में गुजारा करने के लिए और बने रहने के लिए वो टीवी में काम करना मजबूरी बन गई। उर्फी का कहना है कि मैं हमेशा लाइमलाइट में बनी रहना चाहती थी। लेकिन मजबूरी के कारण और घर का किराया देने के लिए महीने के जो 40,000 रुपए मिल रहे थे, वो ही काफी थे। लेकिन मैं संतुष्ट और खुश नहीं थी।
उर्फी ने बताया कि फैशन में मेरी दिलचस्पी हमेशा से थी, लेकिन मैंने इसमें करियर बनाने का कभी नहीं सोचा था। सोशल मीडिया के आने के बाद DIY फैशन और रील्स बनाना शुरू किया तो लोगों को पसंद आने लगी बस यहीं से मेरी हिम्मत खुल गई। बिग बॉस OTT भी मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट रहा, जहां कूड़े की थैली से बनी उनकी ड्रेस खूब वायरल हुई। फिर मैंने सोच लिया अब मैं इस लाइमलाइट को हाथ से नहीं जाने दूंगी। इसके बाद एयरपोर्ट पर स्पोर्ट्स ब्रा और जैकेट वाले लुक ने मुझे रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
उर्फी ने बताया कि मैंने सोशल मीडिया पर इमेज बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था, सब कुछ खुद से होता चला गया। टीवी में जहां मैं महीने के 40,000 रुपए कमाती थीं, वहीं इंटरनेट पर मशहूर होने के बाद ब्रैंड कोलैबोरेशन से सीधे करीब 2 लाख रुपए महीना कमाने लग गई।
उर्फी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में बड़े भैया की दुल्हनिया करके एक टीवी शो आता था उससे की थी। जिसमें उन्होंने अवनि पंत का रोल निभाया था। इसके बाद वो चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जिजी मां और डायन जैसे शोज में दिखीं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी छोटे रोल्स किए। इन सब में काम करने के बाद भी अच्छी पहचान तो 'बिग बॉस OTT' सीजन 1 मिली। हाल ही में स्प्लिट्सविला X6 को निया शर्मा, करण कुंद्रा और सनी लियोन के साथ होस्ट करती नजर आई थीं, जिसके विनर कुशल तंवर गुल्लू और कायरा बने।
Published on:
29 May 2026 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
