7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: मानसिक बीमारी से जूझ रही मां को छोड़कर जा रहे थे बहू-बेटे, 9वीं मंजिल से कूदी

Mumbai News: पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 08, 2024

police_3.jpg

पुणे में हत्या से सनसनी

Mumbai Kandivali: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार को कांदिवली पूर्व में रहने वाली एक वरिष्ठ महिला ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक का पिछले साल से डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम मंगला प्रवीण राठौड़ (उम्र 60 वर्ष) है। मृतक महिला अपने पति, तीन बच्चों और बहू के साथ रहती थी। बुजुर्ग ने आज कांदिवली इलाके में स्थित एक टॉवर की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। समता नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एडीआर के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। यह भी पढ़े-Weather Update: आज से बढ़ेगी ठंड... दो दिन होगी बारिश, महाराष्ट्र के मौसम पर IMD ने दी बड़ी अपडेट

जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने अपनी पत्नी को लेकर उसके माता-पिता के घर रहने का फैसला लिया था। जिससे महिला तनाव में थी।

घटना सुबह करीब 9 से 9.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस वक्त महिला ने छलांग लगाई उस वक्त उसका पति और परिवार के लोग घर पर ही थे। सोसायटी में लहूलुहान पाए जाने के बाद समता नगर पुलिस को सूचित किया गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला चाहती थी कि उसका बेटा उसके साथ ही रहे और वह इस बात से काफी परेशान थी। लेकिन बेटा अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके में रहने के लिए चला गया। इसके बाद महिला बहुत दुखी हो गयी। हालांकि परिवार ने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की कि सब कुछ ठीक है। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।

समता नगर पुलिस ने आकस्मिक मौत (एडीआर) का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।