
मुंबई मैराथन के 2200 मेडल चोरी
Mumbai Marathon Medals Stolen: मुंबई में रविवार (21 जनवरी) को टाटा मुंबई मैराथन 2024 का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में देश-विदेश के धावक दक्षिण मुंबई की सड़कों पर बड़े उत्साह के साथ दौड़े। 'मुंबई मैराथन' के इस 19वें वर्ष के आयोजन में एक बड़ी अजीबोगरीब घटना हुई। टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभागियों के लिए लाए गए 2,200 धातु के मेडल चोरी हो गए।
इसका खुलासा तब हुआ जब प्रतियोगियों ने मेडल न मिलने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने मेडल चुराने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2200 में से करीब 1.5 लाख कीमत के 620 मेडल बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़े-Tata Mumbai Marathon 2024 Winners List:इथियोपिया के हायले लेमी दूसरी बार जीते, भारतीयों में श्रीनु बुगाथा ने मारी बाजी, जानें विजेताओं के नाम
इस साल 59 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) के लिए रजिस्ट्रेशन करावाया था। आयोजकों ने प्रतियोगिता जीतने वालों के साथ-साथ मैराथन पूरी करने वालों को भी मेडल देने की व्यवस्था की थी। ये मेडल अलग-अलग स्थानों पर दिए गए। क्योंकि मुंबई मैराथन की अलग-अलग श्रेणियों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गईं। मेडलों के 162 बॉक्स बॉम्बे जिमखाना के मैदान में बने टेंट में रखे गए थे।
प्रतियोगिता पूरी करने वाले कई प्रतियोगियों को मेडल नहीं मिले। उन्होंने इसकी शिकायत आयोजकों से की। जब आयोजकों ने बड़ी संख्या में मेडल मंगवाने के बावजूद कमी कैसे हो गई। इसकी जांच की तो पता चला कि 162 मेडल के बॉक्स में से 22 बॉक्स की चोरी हो गई है। इन 22 बॉक्स में 2200 मेडल थे। इसके बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
आजाद मैदान पुलिस ने तुरंत घटना की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ आरोपियों ने आयोजकों द्वारा नियुक्त कार्यकर्ताओं की मदद से इस चोरी को अंजाम दिया था। इसके आधार पर, पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
Published on:
23 Jan 2024 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
