
इथियोपिया के हायले लेमी ने फिर जीता मुंबई मैराथन
Mumbai Marathon 2024: टाटा मुंबई मैराथन 2024 का आयोजन आज (21 जनवरी) दक्षिण मुंबई की सड़कों पर बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 'मुंबई मैराथन' के 19वें वर्ष के आयोजन में दुनियाभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इस साल 59 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) के लिए रजिस्ट्रेशन करावाया था। इस साल भी इथियोपिया के हायले लेमी ने टाटा मुंबई फुल मैराथन जीता है, जबकि भारतीयों में श्रीनु बुगाथा (Srinu Bugatha) पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता निरमाबेन ठाकोर रहीं।
मुंबई मैराथन में इथियोपिया का दबदबा रहा। हालांकि भारतीय पुरुषों में श्रीनु बुगाथा ने मुंबई मैराथन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद गोपी थोनकल और शेर सिंह तंवर रहे। धावक बुगाथा ने 2 घंटे 17 मिनट 29 सेकंड में फुल मैराथन रेस पूरी की। हालांकि पुरुष वर्ग में भारत के बुगाथा कुल मिलाकर आठवें स्थान पर रहे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: किसान के बेटे ने MPSC परीक्षा में मारी बाजी, नहीं लगाया था कोई क्लास, दूसरे प्रयास में सफल
हायले लेमी ने सबको पछाड़ा!
पुरुष वर्ग में इथियोपिया के हायले लेमी ने गोल्ड जीता। उन्होंने 2 घंटे 07 मिनट 50 सेकेंड में रेस पूरी की। उनकी यह लगातार दूसरी जीत है। पिछले साल मुंबई मैराथन 2023 में लेमी ने 2 घंटे 07 मिनट 32 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था। तो दूसरे स्थान पर इथियोपिया के हेमैनोट अलेव (Haymanot Alew) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 9 मिनट 03 सेकंड में रेस पूरी की। जबकि तीसरे स्थान पर इथियोपिया के मितकू टाफा (Mitku Tafa) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 9 मिनट 58 सेकंड में दौड़ पूरी की।
महिलाओं में किसने मारी बाजी
वहीँ, टाटा मुंबई मैराथन 2024 में एलीट महिला वर्ग में इथियोपिया की धाविका अबर्श मिनसेवो (Abersh Minsewo) ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं में मिनसेवो के बाद हमवतन मुलुहाबत त्सेगा (Muluhabt Tsega) दूसरे और मेधिन बेजेने (Medhin Bejene) तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर भरतजी (Nirmaben Thakor Bharatjee) एलीट रेस पूरी करने वाली पहली थीं।
हजारों धावक हुए शामिल
मशहूर गीतकार गुलज़ार ने प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन 2024 में हिस्सा लिया। 42.197 किलोमीटर की फुल मुंबई मैराथन आज तड़के शुरू हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अन्य मंत्रियों के साथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
मुंबई मैराथन में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैम्पियन विथ डिसएबिलिटी रन जैसी श्रेणियों में आयोजित की गई। फुल मैराथन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुंबई मैराथन के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था।
Published on:
21 Jan 2024 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
