जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि फर्जी नियुक्तियों के लिए 20 से 35 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्त्तावेज बनाकर शिक्षकों की बोगस नियुक्तियां की गईं, उनके बैंक खातों में सालों से वेतन भी जमा हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में एक ऐसे अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अधिकारी 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे और कुछ समय बाद उनका निधन हो गया था। फिर भी 2016 से लेकर 2024 के बीच 100 से अधिक फर्जी नियुक्तियां उन्हीं के हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों के आधार पर की गईं।